तीन ऐसे गेंदबाज जिन्हें अगर आगामी सीजन से पहले उनकी फ्रेंचाइजी ने किया रिलीज तो IPL 2025 में उनपर लग सकती है बड़ी बोली - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीन ऐसे गेंदबाज जिन्हें अगर आगामी सीजन से पहले उनकी फ्रेंचाइजी ने किया रिलीज तो IPL 2025 में उनपर लग सकती है बड़ी बोली

तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स ने भी विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला है।

2- मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Photo Source: BCCI/IPL)
Mitchell Starc (Photo Source: BCCI/IPL)

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीजन में 24.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। वो अभी तक इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी है। आईपीएल 2024 के शुरुआती मुकाबलों में मिचेल स्टार्क अपने जबरदस्त फॉर्म में नजर नहीं आए थे लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच के बाद उन्होंने अपनी लय वापस पकड़ी और कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यही नहीं फाइनल मैच में भी इस घातक तेज गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। अगर कोलकाता टीम उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज करती है तो बाकी फ्रेंचाइजी स्टार्क को अपने स्क्वॉड में जरूर शामिल करना चाहेगी।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp