तीन ऐसे गेंदबाज जिन्हें अगर आगामी सीजन से पहले उनकी फ्रेंचाइजी ने किया रिलीज तो IPL 2025 में उनपर लग सकती है बड़ी बोली - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीन ऐसे गेंदबाज जिन्हें अगर आगामी सीजन से पहले उनकी फ्रेंचाइजी ने किया रिलीज तो IPL 2025 में उनपर लग सकती है बड़ी बोली

तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स ने भी विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला है।

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल के आगामी सीजन में एक बार फिर से कई खिलाड़ियों को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

अभी तक इस टूर्नामेंट में ऐसे कई गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स ने भी विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन गेंदबाजों के बारे में जिन्हें अगर उनकी फ्रेंचाइजी रिलीज करती है तो आगामी सीजन के ऑक्शन में उनपर बड़ी बोली लग सकती है।

1- जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah (Pic Source-X)
Jasprit Bumrah (Pic Source-X)

जसप्रीत बुमराह को दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही शानदार रहा है। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है। बता दें, आईपीएल में जसप्रीत बुमराह ने 133 मैच में 165 विकेट झटके हैं। अभी तक उन्होंने इस टूर्नामेंट में सिर्फ मुंबई इंडियंस की ओर से ही भाग लिया है।

मुंबई इंडियंस आगामी सीजन से पहले जसप्रीत बुमराह को बिल्कुल भी रिलीज नहीं करना चाहेगा। हालांकि अगर मुंबई टीम अपने इस फैसले को बदल देती है तो 2025 सीजन के ऑक्शन में जसप्रीत बुमराह के ऊपर काफी बड़ी बोली लग सकती है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp