BCCI ने 2023 एशिया कप स्क्वॉड के माध्यम से आगामी वर्ल्ड कप 2023 को लेकर दिए तीन बड़े संकेत
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बातों का खुलासा किया।
अद्यतन - अगस्त 22, 2023 12:33 अपराह्न
2- श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की फिटनेस को भी काफी करीब से देखा जाएगा

एशिया कप 2023 की भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की भी वापसी हुई है। बता दें, यह दोनों ही खिलाड़ी पिछले काफी समय से चोटिल रहे है। हालांकि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि फिलहाल यह दोनों पूरी तरह से फिट हैं और एशिया कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
हालांकि अजीत अगरकर की मानें तो केएल राहुल के घुटने में अभी भी थोड़ी दिक्कत है और इसी वजह से संजू सैमसन को एशिया कप में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की चोट को टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता काफी करीब से देखना चाहेंगे क्योंकि पहले एशिया कप और फिर वनडे वर्ल्ड कप दोनों ही टूर्नामेंट भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो