BCCI ने 2023 एशिया कप स्क्वॉड के माध्यम से आगामी वर्ल्ड कप 2023 को लेकर दिए तीन बड़े संकेत - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI ने 2023 एशिया कप स्क्वॉड के माध्यम से आगामी वर्ल्ड कप 2023 को लेकर दिए तीन बड़े संकेत

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बातों का खुलासा किया।

1- ईशान किशन को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में नहीं चुना गया

Ishan Kishan (Pic Source-Twitter)
Ishan Kishan (Pic Source-Twitter)

अजीत अगरकर ने भारतीय टीम में ओपनर के रूप में विकल्प को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ईशान किशन को रोहित शर्मा और शुभमन गिल के ओपनर विकल्प की रूप में टीम में शामिल किया गया है। इस समय किशन का फॉर्म शिखर धवन से बेहतर है और इसी वजह से उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

इसका मतलब यह है कि ईशान किशन एशिया कप में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। केएल राहुल अभी पूरी तरह से फिट नहीं है तो यह कहा जा सकता है कि संजू सैमसन को नंबर 5 या नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

हालांकि चयनकर्ताओं द्वारा यह बहुत ही अच्छा फैसला है क्योंकि किशन को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने में थोड़ी दिक्कत जरूर होगी।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp