हार्दिक पांड्या के सोशल मीडिया अकाउंट में 25 मिलीयन फॉलोअर्स हुए पूरे, खास तरीके से मनाया इसका जश्न
भारतीय क्रिकेटर के इंस्टाग्राम में अब 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।
अद्यतन - मार्च 7, 2023 1:26 अपराह्न

हार्दिक पांड्या को दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिना जाता है। यही नहीं वो भारतीय टीम के सबसे स्टाइलिश और फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
क्रिकेट फील्ड में तो उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है लेकिन उन्होंने मैदान के बाहर भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो अब ग्लोबल सुपरस्टार बन चुके हैं। भारतीय क्रिकेटर के इंस्टाग्राम में अब 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। उन्होंने टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रफेल नडाल और रोजर फेडरर को पछाड़ दिया है।
इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद उन्होंने काफी शानदार तरीके से इसका उत्साह मनाया। पांड्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक खास वीडियो साझा की जिसमें उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने भारतीय क्रिकेटर से 25 सवाल पूछे।
ये रही हार्दिक पांड्या की वीडियो:
हार्दिक पांड्या ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, ’25 मिलीयन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम में हुए। मैं दिल से सबको शुक्रिया कहना चाहूंगा कि आप सब ने मुझे इतना प्यार दिया और मेरा साथ दिया। शुक्रिया मेरी खूबसूरत पत्नी @natasastankovic_। उन्होंने यह फैसला लिया कि 25 मिलियन पूरे होने पर वो मुझसे 25 सवाल पूछेंगी।
बता दें, इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका नाम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 रखा गया है। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 17 मार्च से वानखेड़े स्टेडियम में हो रही है।
भारतीय टीम की कप्तानी इस सीरीज के पहले वनडे में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या करेंगे। रोहित शर्मा पहले वनडे में उपलब्ध नहीं रहेंगे। फिलहाल भारत इस समय टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है। दोनों टीमों के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 9 मार्च से खेला जाएगा।