दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2024 से पहले DC के इन 3 बल्लेबाजों पर रहेगी नजर

दिल्ली कैपिटल्स के पास आगामी सीजन के लिए एक अच्छी बैटिंग लाइनअप है।

3. ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs)

tristan stubbs (pic source-twitter)
tristan stubbs (pic source-twitter)

पिछले महीने साउथ अफ्रीकी लीग SA20 में ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप की खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। DC ने आईपीएल ऑक्शन 2024 में उन्हें विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुना। चूंकि पंत के विकेटकीपिंग करने की संभावना नहीं है, ऐसे में स्टब्स पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी हो सकती है।

यह युवा बल्लेबाज बड़े-बड़े छक्के लगाने की काबिलियत रखता है। इसलिए निचले क्रम में दिल्ली को जब बड़े हिट की जरूरत हो, तब वह बल्लेबाजी कर सकते हैं। उनके काबिलियत को देखते हुए स्टब्स पर लोगों की नजर होगी। इसलिए, वह विकेटकीपर-बल्लेबाज दोनों के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp