‘अगले 10 टी20 में अभिषेक-सैमसन करें ओपनिंग’ पूर्व आईपीएल चैंपियन ने कर दी बड़ी मांग

‘अगले 10 टी20 में अभिषेक-सैमसन करें ओपनिंग’ पूर्व आईपीएल चैंपियन ने कर दी बड़ी मांग

पूर्व भारतीय खिालड़ी ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव न करने की सलाह दी है।

Abhishek Sharma and Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)
Abhishek Sharma and Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओपनिंग जोड़ी को लेकर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को अगले 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बतौर ओपनर लगातार मौका मिलना चाहिए। बद्रीनाथ के मुताबिक टीम मैनेजमेंट को हर सीरीज में खिलाड़ियों को बदलने के बजाय, एक संयोजन पर भरोसा करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर लंबे समय तक मौका मिलने के बाद सैमसन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तभी वैभव सूर्यवंशी को उनकी जगह शामिल करने पर विचार किया जाना चाहिए।

सैमसन को मिलना चाहिए लंबा मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों पर 57 रन बनाए। यह उनकी 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली टी20 इंटरनेशनल फिफ्टी थी।

बद्रीनाथ ने कहा कि सैमसन को साल के अंत तक लगातार मौके दिए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सैमसन भारत के लिए दो टी20 इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं और वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

अभिषेक ने भी दिखाया शानदार फॉर्म

दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों पर 82 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 7 चौके शामिल थे। उनकी पारी की मदद से भारत ने 157 रन का लक्ष्य केवल 38 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दोनों टी20 मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। इससे पहले जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 151 रन बनाए थे और करीब 196 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था।

खैर, भारत अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है। अब टीम की नजर आखिरी मुकाबले में क्लीन स्वीप पर होगी। तीसरा टी20 मैच 17 सितंबर को शाम 7.30 बजे से दिल्ली में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें – “बच्चा तैयार है खेलने के लिए” – अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को मौका न मिलने पर बोले पिता

close whatsapp