रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले राउंड में इन 3 बल्लेबाजों से दिखाया दम

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले राउंड में इन 3 बल्लेबाजों से दिखाया दम

रणजी ट्रॉफी के पहले दौर में तीन अनुभवी खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा।

Ranji Trophy (Image credit Twitter - X)
Ranji Trophy (Image credit Twitter – X)

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले दौर में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी क्रिकेटरों ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। खासतौर पर कुछ खिलाड़ियों ने अपनी टीमों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। आइए जानते हैं इन तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में:

3. रवींद्र जडेजा

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में जडेजा ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 209 गेंदों में 102 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके शामिल रहे।

जडेजा ने प्रेरक मांकड़ के साथ मिलकर 205 रनों की बड़ी साझेदारी की। मांकड़ ने भी 129 रनों की शानदार पारी खेली। एक समय सौराष्ट्र ने 151 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। उनकी पारियों की मदद से सौराष्ट्र ने पहली पारी में 392 रन बनाए।

बल्लेबाजी के अलावा जडेजा ने गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने 40 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

2. रिंकू सिंह

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए बिहार के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली। राजगीर में खेले गए इस मुकाबले में जब रिंकू बल्लेबाजी करने आए, तब उत्तर प्रदेश का स्कोर 85 रन पर तीन विकेट था।

इसके बाद रिंकू ने माधव कौशिक के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला। उन्होंने 112 रन बनाए, जबकि माधव कौशिक ने 150 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई।

उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 540 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बिहार की टीम पहली पारी में 141 और दूसरी पारी में 132 रन ही बना सकी। उत्तर प्रदेश ने यह मुकाबला पारी और 267 रनों से जीत लिया। इस जीत में रिंकू सिंह की शतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई।

1. करुण नायर

कर्नाटक के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने भी रणजी ट्रॉफी के पहले दौर में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। 34 वर्षीय नायर ने विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबला खेला। इस मैच में आंध्र प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 418 रन बनाए। वहीं, कर्नाटक की टीम पहली पारी के आधार पर 144 रन पीछे रह गई।

कर्नाटक के प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। राहुल ने दोनों पारियों में क्रमशः चार और एक रन बनाए, जबकि मयंक अग्रवाल ने 18 और पांच रनों का योगदान दिया।

ऐसे मुश्किल समय में करुण नायर ने टीम के लिए महत्वपूर्ण बल्लेबाजी की। जब दूसरे अनुभवी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब नायर ने जिम्मेदारी संभाली और अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। इस तरह रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दौर में इन तीन अनुभवी खिलाड़ियों ने

ये भी पढ़ें – संजू सैमसन ने किया बड़ा कारनामा, टी20 क्रिकेट में बनाया अनोखा ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

close whatsapp