टी20 वर्ल्ड कप 2024: अगर भारत को जीतना है आयरलैंड के खिलाफ मैच तो इन तीन बल्लेबाजों को रखना होगा खामोश - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: अगर भारत को जीतना है आयरलैंड के खिलाफ मैच तो इन तीन बल्लेबाजों को रखना होगा खामोश

टी20 फॉर्मेट में इन दोनों टीमों ने आपस में 7 मैच खेले हैं और सभी में भारत ने जीत दर्ज की है।

Ireland Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
Ireland Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को न्यूयॉर्क के Nassau County International Cricket Stadium में खेलेगी। इस शानदार टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेला था और उन्होंने इसे 60 रनों से अपने नाम किया था।

बता दें, टी20 फॉर्मेट में इन दोनों टीमों ने आपस में 7 मैच खेले हैं और सभी में भारत ने जीत दर्ज की है। भले ही आयरलैंड ने अभी तक टी20 में एक बार भी भारत को ना हराया हो लेकिन कुछ ऐसे मैच रहे हैं जिसमें उन्होंने विरोधी टीम को कड़ी टक्कर दी है। 5 जून को होने वाले मैच में आयरलैंड टीम भारत को सिर्फ टक्कर ही नहीं बल्कि उन्हें हराना भी चाहेगी। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन आयरिश बल्लेबाजों के बारे में जो भारत के खिलाफ घातक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को महत्वपूर्ण मैच में जीत दिला सकते हैं।

1- एंडी बालबर्नी

Andy Balbirnie (Pic Source X)
Andy Balbirnie (Pic Source X)

एंडी बालबर्नी आयरलैंड टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक है। एंडी बालबर्नी अगर सेट हो गए तो वो किसी भी टीम के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं। बता दें, शानदार बल्लेबाज ने अभी तक 107 टी20 मुकाबलों में 23.93 के औसत और 124.14 के स्ट्राइक रेट से 2, 370 रन बनाए हैं जिसमें 12 अर्धशतक शामिल है।

मई महीने में एंडी बालबर्नी ने पाकिस्तान के खिलाफ 55 गेंदों में 77 रन बनाए थे जिसकी वजह से आयरलैंड ने 183 रनों के लक्ष्य को आसानी से अपने नाम कर लिया था। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और दो छक्के जड़े थे। भारत के खिलाफ बालबर्नी ने छह पारी में 138 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp