टी20 वर्ल्ड कप 2024: अगर भारत को जीतना है आयरलैंड के खिलाफ मैच तो इन तीन बल्लेबाजों को रखना होगा खामोश
टी20 फॉर्मेट में इन दोनों टीमों ने आपस में 7 मैच खेले हैं और सभी में भारत ने जीत दर्ज की है।
अद्यतन - जून 3, 2024 4:39 अपराह्न
2- पॉल स्टर्लिंग

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग का प्रदर्शन भी टी20 क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। अभी तक पॉल स्टर्लिंग ने 142 मुकाबलों में 27.60 के औसत और 135.43 के स्ट्राइक रेट से 3589 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 23 अर्धशतक शामिल है।
पिछले कुछ समय से पॉल स्टर्लिंग को शुरुआत तो मिली है लेकिन उसे वो बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए हैं। भारत के खिलाफ आयरिश कप्तान के रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 6 पारी में सिर्फ 56 रन ही बनाए हैं। हालांकि पॉल स्टर्लिंग को आगामी मैच में हल्के में बिल्कुल भी नहीं लिया जा सकता है। बालबर्नी की तरह अगर स्टर्लिंग एक बार सेट हो गए तो उन्हें रोकना किसी भी टीम के लिए बहुत ही मुश्किल होगा।