WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो MI बनाम UPW मैच के दौरान टूटे
महिला प्रीमियर लीग 2024 के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स को 42 रनों से हराया।
अद्यतन - Mar 8, 2024 10:39 am

महिला प्रीमियर लीग 2024 के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स को 42 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस की ओर से इस मैच में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
बता दें, इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टीम की ओर से Nat Sciver-Brunt ने 31 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रनों का योगदान दिया। अमेलिया केर ने 39 रन बनाए जबकि एस. संजना ने 22* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। जवाब में यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन बनाए।
यूपी वॉरियर्स की ओर से दीप्ति शर्मा ने 53* रनों की बहुमूल्य पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में विफल रही। हालांकि इस मैच के दौरान तीन रिकॉर्ड टूटे।
1- महिला प्रीमियर लीग की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदबाजों का हुआ इस्तेमाल

इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ आठ अलग-अलग गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। यह महिला प्रीमियर लीग की एक पारी में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा गेंदबाजों का इस्तेमाल किया गया था।
महिला प्रीमियर लीग में पहले कई टीमों ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है लेकिन पहली बार इस टूर्नामेंट की एक पारी में किसी टीम ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।