भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ मिली वनडे सीरीज में हार के बाद यह तीन चीजों को सही करना हो गया है बेहद जरूरी - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ मिली वनडे सीरीज में हार के बाद यह तीन चीजों को सही करना हो गया है बेहद जरूरी

आज हम आपको बताते हैं ऐसी तीन मुख्य चीजों के बारे में जो भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद बेहतर करना जरूरी है।

2- भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी लाइनअप को अब लेने होंगे लगातार अंतराल में विकेट

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)
Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

बता दें, श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था। इस सीरीज में भारतीय टीम के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह थे। हालांकि यह दोनों ही तेज गेंदबाज वनडे सीरीज में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे।

इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए सबसे निराशाजनक बात यह रही थी की पावरप्ले में उन्हें लगातार अंतराल में विकेट नहीं मिले। यही नहीं युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी वनडे सीरीज में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने का मौका नहीं मिला। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर जसप्रीत बुमराह भी चोटिल होने की वजह से किसी सीरीज या महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं तो उनकी जगह कौनसा तेज गेंदबाज भारतीय प्लेइंग XI में अपनी जगह पक्की कर सकता है?

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp