WI vs IND: फ्लोरिडा में होगा चौथा टी-20 मैच, कैसा रहेगा वहां का मौसम यहां जानिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: फ्लोरिडा में होगा चौथा टी-20 मैच, कैसा रहेगा वहां का मौसम यहां जानिए

सीरीज के बचे हुए दोनों मुकाबले फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।

West Indies v India (Image Source: Twitter)
West Indies v India (Image Source: Twitter)

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में पिछला मैच सात विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज के पास अब शनिवार को सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका होगा, जहां दोनों टीमें चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आमने-सामने होंगी।

पिछले मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन का स्कोर बनाया। विंडीज की तरफ से काइल मेयर्स ने 50 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली और अपनी टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं भारतीय टीम की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी के बदौलत मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। उन्होंने 172.73 के स्ट्राइक रेट से 44 गेंदों में 76 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 26 गेंदों पर 33 रन बनाकर फिनिशिंग टच दिया और अंत में नाबाद लौटे। भारत चौथा टी-20 मैच जीतकर इस सीरीज में अजेय बढ़त लेने की कोशिश करेगा।

चौथे टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा फ्लोरिडा का मौसम?

चौथे टी-20 मैच के दौरान फ्लोरिडा में छिटपुट बारिश की उम्मीद है। वर्षा की संभावना लगभग 40 प्रतिशत है जबकि आर्द्रता और हवा की गति क्रमशः 64 प्रतिशत और 24 किमी / घंटा होगी। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

क्या होगी भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन?

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, अवेश खान

वेस्टइंडीज संभावित प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, डोमिनिक ड्रेक्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेद मैकॉय

close whatsapp