अगर ऋषभ पंत ना होते क्रिकेटर तो इन तीन ओलंपिक खेलों में जीत सकते थे मेडल - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर ऋषभ पंत ना होते क्रिकेटर तो इन तीन ओलंपिक खेलों में जीत सकते थे मेडल

ऋषभ पंत का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है। ऋषभ पंत का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

इस समय पेरिस में ओलंपिक 2024 भी होस्ट किया जा रहा है। इस शानदार इवेंट में कई खेल आयोजित किए जाते हैं, जिसमें काफी एथलीट भाग लेते हैं। आज हम आपको बताते हैं ओलंपिक के तीन खेल के बारे में जिसमें ऋषभ पंत अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे, अगर वो क्रिकेटर ना होते तो।

1- Artistic Gymnastics

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)
Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

क्रिकेट फील्ड पर ऋषभ पंत को काफी बार बैकफ्लिप करते हुए देखा गया है। यह करना कई क्रिकेटर्स के लिए आसान नहीं होता है। हालांकि, Gymnastics करने वालों के लिए यह बिल्कुल भी मुश्किल बात नहीं है।

ऋषभ पंत काफी फ्लैक्सिबल खिलाड़ी हैं और वो इस खेल में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अगर ऋषभ पंत ने Gymnastics को थोड़ी गंभीरता से खेल के रूप में लिया होता, तो वो भारत के लिए कोई ना कोई मेडल जरूर जीतकर लाते।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp