वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय मैनेजमेंट इन तीन सलामी जोड़ियों को अजमा सकती है - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय मैनेजमेंट इन तीन सलामी जोड़ियों को अजमा सकती है

भारतीय टीम आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है।

Rohit Sharma and Shikhar Dhawan. (Photo by Dan Mullan/Getty Images)
Rohit Sharma and Shikhar Dhawan. (Photo by Dan Mullan/Getty Images)

भारतीय टीम आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है। हालांकि अभी भी तमाम लोगों के दिमाग में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन सी जोड़ी भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएगी।

अगर हालिया रिकॉर्ड की बात की जाए तो शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने भारतीय टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। 2013 के बाद से इन दोनों ने 114 पारियों में 45.75 के औसत से 5125 रन बनाए हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से इन दोनों को साथ में भारतीय पारी का आगाज करते हुए नहीं देखा गया है।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए तमाम भारतीय प्रशंसक यही दुआ कर रहे होंगे कि यह दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम का आगाज करें। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इन दोनों के पास काफी अनुभव है और इस मुख्य टूर्नामेंट में दोनों अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टीम को एक अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं। हालांकि आज हम आपको बताते हैं ऐसी तीन सलामी जोड़ियों के बारे में जिनसे भारत आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ओपनिंग करा सकती हैं।

3- शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड

Shubman Gill and Ruturaj Gaikwad (Pic Source-Twitter)
Shubman Gill and Ruturaj Gaikwad (Pic Source-Twitter)

शुभमन गिल ने अभी तक भारत के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कभी भी रोहित शर्मा या शिखर धवन की कमी नहीं खलने दी। बता दें, गिल ने अभी तक 15 वनडे मुकाबलों में 99.13 के औसत से 687 रन बनाए हैं।

वहीं उनका साथ देते हुए ऋतुराज गायकवाड नजर आ सकते हैं। बता दें, इस समय गायकवाड बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में लगातार पांच शतक जड़े हैं। बता दें, गायकवाड ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में 70 लिस्ट ए मुकाबलों में 58.71 के औसत से 3758 रन बनाए हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में 4 मुकाबलों में 552 रन बनाए हैं जिसमें एक दोहरा शतक भी मौजूद है।

अगर यह दोनों बल्लेबाज भारतीय टीम की ओपनिंग करते हैं तो तमाम गेंदबाजों के लिए ये खतरा बन सकते हैं। भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जाना है और यह दोनों काफी अच्छी तरीके से तेज और स्पिन गेंदबाजी खेल सकते हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp