वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय मैनेजमेंट इन तीन सलामी जोड़ियों को अजमा सकती है - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय मैनेजमेंट इन तीन सलामी जोड़ियों को अजमा सकती है

भारतीय टीम आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है।

2- इशान किशन और ऋषभ पंत

Pant and Ishan KIshan. (Photo Source: Francois Nel/Getty Images and David Rogers/Getty Images)
Pant and Ishan KIshan. (Photo Source: Francois Nel/Getty Images and David Rogers/Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सलामी बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय मैनेजमेंट ने यह फैसला किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत और इशान किशन से ओपनिंग कराई जाए। हालांकि अभी तक यह दोनों खिलाड़ी बड़ी साझेदारी नहीं निभा पाए हैं।

लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि अगर वनडे प्रारूप में भारतीय टीम को 300 रन से ज्यादा का लक्ष्य मिलेगा तो यह दोनों ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। सभी को पता है कि पंत और किशन दोनों कितने आक्रामक बल्लेबाज हैं और अगर उनका दिन है तो वो किसी गेंदबाज को भी नहीं छोड़ेंगे।

किशन ने अभी तक भारत के लिए 9 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 33.38 के औसत और 90.51 के स्ट्राइक रेट से 267 रन बनाए हैं। वहीं पंत ने 30 वनडे मुकाबलों में 34.6 के औसत और 106.66 के स्ट्राइक रेट से 865 रन जड़े हैं।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp