वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय मैनेजमेंट इन तीन सलामी जोड़ियों को अजमा सकती है
भारतीय टीम आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है।
अद्यतन - दिसम्बर 1, 2022 1:44 अपराह्न
1- केएल राहुल और पृथ्वी शॉ

केएल राहुल इस समय टी-20 और टेस्ट के भारत के प्रीमियर ओपनर बल्लेबाज हैं। भले ही उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इतना अच्छा प्रदर्शन ना किया हो लेकिन मैनेजमेंट उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एक बार फिर से मौका दें सकता है।
केएल राहुल के साथ युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ही काफी कमाल के बल्लेबाज हैं और अपने दिन में दोनों बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं।
पृथ्वी शॉ ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 10 मुकाबलों में 181.42 के स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाए थे। यह दोनों भारतीय टीम को आक्रामक शुरुआत दिला सकते हैं। हालांकि अब देखना होगा कि मैनेजमेंट किन दो खिलाड़ियों से वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ओपनिंग करवाती है।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो