IPL 2024: फाफ-विराट या कोई और? जाने कौन हो सकता है आगामी सीजन में RCB की ओपनिंग जोड़ी
पिछले दो सीजन से आरसीबी टीम की ओपनिंग विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस कर रहे है।
अद्यतन - Mar 3, 2024 4:09 pm
2- फाफ डु प्लेसिस और विल जैक्स

आरसीबी के पास एक विकल्प यह भी है कि विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें और फाफ डु प्लेसिस और विल जैक्स ओपनिंग करते हुए नजर आए। विल जैक्स को भी टी20 क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है और इस समय इंग्लिश खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है।
हालांकि आरसीबी के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि अगर टीम विल जैक्स को प्लेइंग XI में शामिल करता है तो उन्हें किसी एक अच्छे विदेशी खिलाड़ी को बैंच करवाना पड़ सकता है। बता दें, विल जैक्स ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 में कोमिला विक्टोरियन की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए चट्टोग्राम चैलेंजर्स के खिलाफ 53 गेंदों में 108* रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
फाफ डु प्लेसिस भी पावरप्ले में काफी आक्रामक बल्लेबाज साबित हो सकते हैं और यह दोनों ही खिलाड़ी आरसीबी को आईपीएल 2024 में काफी अच्छी शुरुआत दे सकते हैं।