IPL 2024: LSG के यह तीन स्टार खिलाड़ी इस सीजन में पूरी तरह से रहे हैं फ्लॉप
KKR के खिलाफ 98 रनों से मिली हार के बाद लखनऊ का नेट रन रेट भी अब काफी खराब हो चुका है और टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर आ चुकी है।
अद्यतन - मई 6, 2024 3:24 अपराह्न
2- रवि बिश्नोई

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में रवि बिश्नोई ने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। हालांकि आईपीएल 2024 में उनके फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है। शानदार स्पिनर ने इस सीजन में 11 मैच में 7 विकेट झटके हैं और यही वजह है कि उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में भी शामिल नहीं किया गया है।
तमाम लोगों को रवि बिश्नोई से आईपीएल 2024 में काफी उम्मीदें थी लेकिन वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। फिलहाल लखनऊ आईपीएल 2024 की प्लेऑफ की दौड़ में अभी तक बनी हुई है और टीम ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहेगी कि वो इस सीजन टॉप 4 में अपनी जगह ना बना पाए।