IPL 2024: LSG के यह तीन स्टार खिलाड़ी इस सीजन में पूरी तरह से रहे हैं फ्लॉप
KKR के खिलाफ 98 रनों से मिली हार के बाद लखनऊ का नेट रन रेट भी अब काफी खराब हो चुका है और टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर आ चुकी है।
अद्यतन - मई 6, 2024 3:24 अपराह्न
3- देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में काफी निराशाजनक रहा है। 6 पारी में देवदत्त पडिक्कल ने सिर्फ 38 रन बनाए हैं। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अपनी प्लेइंग XI से बाहर कर दिया है।
देवदत्त पडिक्कल की जगह लखनऊ की ओर से नंबर तीन पर मार्कस स्टोइनिस को खेलते हुए देखा जा रहा है और उन्होंने भी इस भूमिका को काफी अच्छी तरह से निभाया है। जिस तरीके का फॉर्म देवदत्त पडिक्कल का आईपीएल 2024 में रहा है ऐसा कहा जा सकता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकते हैं।
Previous
Page 3 / 3