ACC U19 Women’s Asia Cup: अंडर टूर्नामेंट के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन-किन युवाओं को मिली जगह
श्रेया एस चव्हाण को दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
अद्यतन - नवम्बर 28, 2026 7:47 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने 28 नवंबर 2026 को एसीसी अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा।
भारत ने प्रतियोगिता के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है। विकेटकीपर बल्लेबाज भाविका अहिरे को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि अनादी तागड़े उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी।
टीम में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग के लिए अच्छे विकल्प रखे गए हैं। श्रेया एस चव्हाण को दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी। टीम के पास पहले भी इस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने का अनुभव है।
भारतीय अंडर-19 महिला टीम का पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन रहा है। टीम ने साल 2024 में एसीसी अंडर-19 महिला टी20 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के साथ भारत ने एशियाई क्रिकेट में अपनी मजबूत स्थिति साबित की थी।
इसके अलावा भारतीय टीम ने साल 2023 में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप भी जीता था। इन दोनों खिताबों के कारण टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत है। अब भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर एशिया कप में अपना दबदबा कायम करना चाहेंगी।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर
कप्तान भाविका अहिरे और उपकप्तान अनादी तागड़े के अलावा टीम में इरा जाधव, निधि महतो और पूर्वा सियाच को भी जगह मिली है। वहीं महक नरवसे, मैत्री मनियार, ईश्वरी आवासरे और दीया यादव भी टीम का हिस्सा हैं। समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काश्वी, अच्छाह परमार और पलक सिंह को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
एशिया कप के लिए भारत की पूरी टीम
भाविका अहिरे (कप्तान और विकेटकीपर), अनादी तागड़े (उपकप्तान), इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सियाच, महक नरवसे, मैत्री मनियार, ईश्वरी आवासरे, दीया यादव, श्रेया एस चव्हाण (विकेटकीपर), समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काश्वी, अच्छाह परमार और पलक सिंह।
ये भी पढ़ें – NZ vs IND: सिराज को टीम से बाहर रखने पर भड़के सौरव गांगुली, बोले ‘मैं उन्हें जरूर खिलाता’