तीन खिलाड़ी जिनको गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 से पहले कर सकता हैं रिलीज - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीन खिलाड़ी जिनको गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 से पहले कर सकता हैं रिलीज

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

2- जोशुआ लिटिल

Joshua Little. (Image Source: BCCI-IPL)
Joshua Little. (Image Source: BCCI-IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने जोशुआ लिटिल को 4.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने आयरलैंड की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और यही वजह थी कि गुजरात टाइटंस ने उन पर भरोसा जताया।

हालांकि जोशुआ लिटिल उनके भरोसे पर खड़े नहीं उतर पाए। जोशुआ लिटिल ने गुजरात टाइटंस की ओर से 10 मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ 7 विकेट झटके। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल में उन्होंने अपने दो ओवर में कुल 30 रन लुटाए।

जोशुआ लिटिल का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी निराशाजनक रहा था और यही वजह है कि उन्हें आगामी सीजन से पहले टीम से रिलीज किया जा सकता है।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp