तीन खिलाड़ी जिनको गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 से पहले कर सकता हैं रिलीज
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
अद्यतन - Nov 16, 2023 3:53 pm
3- अल्जारी जोसेफ

अल्जारी जोसेफ को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के खिलाड़ियों की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 2.4 करोड़ रुपए में खरीदा। गुजरात टाइटंस की ओर से पहले सीजन में उन्होंने 9 मुकाबलों में 7 विकेट हासिल किए थे। हालांकि इसके बाद भी गुजरात टाइटंस ने अल्जारी जोसेफ को अगले सीजन के लिए रिटेन किया।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अल्जारी जोसेफ का प्रदर्शन और भी निराशाजनक रहा और उन्होंने 7 मैच में सिर्फ सात विकेट हासिल किए। जहां एक तरफ मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने अपनी टीम के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की वहीं अल्जारी जोसेफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।
अल्जारी जोसेफ को गुजरात टाइटंस की ओर से मौके तो मिले लेकिन वो उसको अच्छी तरह से भुना नहीं पाए। यही वजह है कि आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी होने रिलीज कर सकती है।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो