विजय रथ पर सवार टीम इंडिया का हुआ शानदार स्वागत, आप खुद देख लो ये नजारा - क्रिकट्रैकर हिंदी

विजय रथ पर सवार टीम इंडिया का हुआ शानदार स्वागत, आप खुद देख लो ये नजारा

टीम इंडिया को अब खेलना है वर्ल्ड कप में अपना 9वां मैच।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया लगातार जीत की कहानी लिख रही है, जहां अभी तक भारतीय टीम कुल 8 मैच अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में हर कोई चाहता है की टीम अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच भी जीतकर सेमीफाइनल मुकाबला खेले, दूसरी ओर अब हर जगह भारतीय टीम का शानदार तरीके से स्वागत किया जा रहा है।

टीम इंडिया का कैसा रहा वर्ल्ड कप 2023 में सफर?

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया एशिया कप जीतकर उत्साह से लबरेज थी, वहीं भारतीय टीम ने इस मेगा टूर्नामेंट का भी शानदार आगाज किया था। जहां भारतीय टीम ने सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया को हराया था, उसके बाद दिल्ली में अफगानिस्तान को मात और फिर अहमदाबाद में 14 अक्टूबर के दिन पाकिस्तान को हराते हुए अपना रिकॉर्ड कायम रखा। फिर भारतीय टीम ने बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका को हार का स्वाद चखाया था। साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका के टॉप पर है।

इन दिनों अलग ही सम्मान मिल रहा है टीम इंडिया को

*टीम इंडिया को अब खेलना है वर्ल्ड कप में अपना 9वां मैच।
*बैंगलोर पहुंची टीम का हुआ शानदार तरीके से होटल में स्वागत।
*माला पहनाकर होटल स्टाफ ने किया सभी खिलाड़ियों का स्वागत।
*12 तारीख को भारतीय टीम का सामना होगा नीदरलैंड से।

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर ये वीडियो आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ईशान किशन ने भी कमाल का पोस्ट किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

सिर्फ 2 टीमें पहुंची हैं सेमीफाइनल में

वर्ल्ड कप 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है, वहीं टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका ने ही अभी तक सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। ऐसे में 2 और टीमों का अभी इंतजार है, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में से कोई 2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री लेंगी। पहला सेमीफाइनल मैच 15 तारीख को खेला जाएगा, दूसरा सेमीफाइनल मैच 16 तारीख के दिन होगा। जिसके बाद 19 तारीख को फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। अब देखना अहम होगा कि 2 वो कौनसी टीमें इस खिताबी जंग के लिए एक-दूसरे से टक्कर लेंगी 19 तारीख को।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?