Duleep Trophy सेमीफाइनल 2 में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी फैंस की नजर, साबित हो सकते हैं बडे़ मैच विनर
नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबले में युवा सितारे दिखा सकते हैं अपना दम
अद्यतन - अगस्त 30, 2026 2:09 अपराह्न
2. स्मरण रविचंद्रन
![]()
साउथ जोन के स्मरण रविचंद्रन घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। कर्नाटक के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
उन्होंने 14 पारियों में 950 रन बनाए और उनका औसत 86.36 का रहा। इस दौरान उन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक लगाए, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 227 रन रहा। बड़े स्कोर बनाने की क्षमता और अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम पर खेलने की काबिलियत स्मरण को खास खिलाड़ी बनाती है।
सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन कर वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और मजबूत करना चाहेंगे। भारत की भविष्य की टेस्ट टीम के लिए युवा खिलाड़ियों की तलाश जारी है और स्मरण के पास इस बड़े मुकाबले में खुद को साबित करने का शानदार मौका होगा।