Duleep Trophy सेमीफाइनल 2 में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी फैंस की नजर, साबित हो सकते हैं बडे़ मैच विनर
नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबले में युवा सितारे दिखा सकते हैं अपना दम
अद्यतन - अगस्त 30, 2026 2:09 अपराह्न
1. आबिद मुश्ताक
![]()
नॉर्थ जोन के जम्मू-कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक इस मैच में सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक साबित हो सकते हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में वेस्ट जोन के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल नौ विकेट हासिल किए थे।
पहली पारी में आबिद ने 39 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 60 रन देकर चार विकेट चटकाए। उनकी गेंदों के अलग-अलग एंगल और शानदार वैरिएशन के सामने वेस्ट जोन के बल्लेबाज काफी परेशान नजर आए।
आबिद ने इस साल जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने दस मैचों में 20 विकेट लिए थे। अब दलीप ट्राॅफी सेमीफाइनल में एक और शानदार प्रदर्शन कर, वह घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान को और मजबूत करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें – क्या भारतीय महिला टीम महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान की टीम से हाथ मिलाएगी? जानें हेड कोच का जवाब