इन तीन खिलाड़ियों पर होगी पीसीबी की नजर, मिल सकती है पाकिस्तान वनडे टीम की कप्तानी
आज हम आपको बताते हैं तीन खिलाड़ियों के बारे में जिनको पाकिस्तान की वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।
अद्यतन - नवम्बर 17, 2023 2:40 अपराह्न
1- मोहम्मद रिजवान

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद रिजवान अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 9 मुकाबलों में 395 रन बनाए थे। यही नहीं श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने हैदराबाद में 131 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली थी।
मोहम्मद रिजवान के पास वनडे क्रिकेट का काफी अनुभव है और उनका प्रदर्शन इस फॉर्मेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नजर उन पर भी होगी।
मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस टीम की भी कप्तानी की है। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में मुल्तान फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तान सुपर लीग 2021 सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।
Previous
Page 3 / 3