केविन पीटरसन ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ‘सूर्यवंशी पांच साल के भीतर टेस्ट क्रिकेट में 500 रन बना देंगे’
हाल में ही सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया है
अद्यतन - नवम्बर 26, 2026 7:58 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आए दिन क्रिकेट रिकाॅर्ड्स को अपने नाम करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल में ही उन्होंने 50 ओवर के खेल में ऐसी पारी खेली, जिसने बहुत से रिकाॅर्ड तोड़ दिए। सूर्यवंशी ने हाल में ही कतर में जारी इमर्जिंग एशिया कप में महज 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाया।
यह वैभव सूर्यवंशी का यह दोहरा शतक अब लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक बन गया है। उन्होंने चाड बोवेस के 103 गेंदों वाले पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो उन्होंने 2024-25 फोर्ड ट्रॉफी में ओटागो के खिलाफ बनाया था।
इस दोहरे शतक के दौरान सूर्यवंशी का स्ट्राइक-रेट 384.90 रहा, जो इस फॉर्मेट में 100 से ज्यादा रनों की किसी भी पारी के लिए अब तक का सबसे अधिक स्ट्राइक-रेट है। इसने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 149 रनों की पारी के दौरान एबी डीविलियर्स द्वारा बनाए गए 338.63 के रिकॉर्ड स्ट्राइक रेट को भी पीछे छोड़ दिया।
दूसरी ओर, सूर्यवंशी की इस रिकाॅर्ड पारी ने क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इनमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भी पीछे नहीं रहे। केविन ने हाल में सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि वह आने वाले 5 सालों में टेस्ट क्रिकेट में 500 रन बना देंगे।
केविन पीटरसन ने की बड़ी भविष्यवाणी
हाल में ही वैभव को लेकर केविन पीटरसन ने एक्स पर पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने कहा ‘वैभव अगले 5 सालों के अंदर किसी टेस्ट मैच में 500 रन बनाएगा! इसमें कोई शक नहीं कि वैभव में कुछ खास बात है। लेकिन उसने जो किया, वह इस बात का एक और उदाहरण है कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट किस हद तक बेतुके स्तर पर पहुंच गया है। यह सोचना गलत है कि फैंस यही चाहते हैं। यह खेल बल्ले और गेंद का है, सिर्फ बल्ले का नहीं।’
देखें पीटरसन की यह पोस्ट
Here’s a shout — Vaibhav will score a 500 in a Test Match within the next 5yrs!
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) November 26, 2026
ये भी पढ़ें – SA20 2026: डरबन सुपर जायंट्स में हुई नूर अहमद की वापसी, केन विलियमसन को भी मिली अहम जिम्मेदारी