सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल ही नहीं बल्कि उनकी जैसी पारी इस वनडे वर्ल्ड कप 2023 में यह तीन भारतीय खिलाड़ी भी खेल सकते हैं
आज हम आपको बताते हैं तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो 2023 वर्ल्ड कप में ग्लेन मैक्सवेल जैसी पारी खेल सकते हैं।
अद्यतन - नवम्बर 8, 2023 8:55 अपराह्न

7 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने काफी अच्छी बल्लेबाज की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण दोहरा शतक जड़ा।
बता दें, इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट होकर 291 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर 293 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 21 चौके और 10 छक्कों की मदद से 201 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अफगानिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। एक समय ऑस्ट्रेलिया ने अपने 7 विकेट 91 रन पर ही गंवा दिए थे जिसके बाद मैक्सवेल ने यह आक्रामक पारी खेली।
आज हम आपको बताते हैं तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो 2023 वर्ल्ड कप में ग्लेन मैक्सवेल जैसी पारी खेल सकते हैं।
1- सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छा रहा है। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली है।
सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ काफी मुश्किल विकेट में 49 रन बनाए थे जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 22 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। T20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और ऐसा कहा जा सकता है कि आने वाले मैच में वो भी भारत की ओर से ऐसी पारी खेल सकते हैं।