World Cup 2023: इन तीन खिलाड़ियों की बदल सकती है किस्मत, चोटिल नसीम शाह की जगह पाकिस्तान टीम में मिल सकता है मौका
भारत के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में नसीम शाह के कंधे में चोट लग गई थी और इसी वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
अद्यतन - सितम्बर 17, 2023 4:10 अपराह्न
2- जमान खान

युवा गेंदबाज जमान खान ने एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था और उन्होंने अपने प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीता था। भले ही जमान खान ने इस मैच में कोई भी विकेट अपने नाम ना किया हो लेकिन उनकी गेंदबाजी ने सबको प्रभावित किया था।
जमान खान ने पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में कुल 15 विकेट अपने नाम किए थे। जमान खान का गेंदबाजी एक्शन काफी हद तक श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा जैसा है। वो किसी भी बल्लेबाज को अपनी गेंदबाजी से परेशान कर सकते हैं।
जमान खान के साथ सबसे अच्छी बात यह है वो पावरप्ले में भी काफी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं और अंतिम ओवर्स में भी। अगर इस युवा खिलाड़ी को वनडे वर्ल्ड कप 2023 की पाकिस्तान टीम में शामिल किया जाता है तो वो भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ना चाहेगा।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो