'उन्होंने हमें चोक कर दिया' न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में पूर्व भारतीय ने की स्पिनर खिलाने की बड़ी मांग 

‘उन्होंने हमें चोक कर दिया’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में पूर्व भारतीय ने की स्पिनर खिलाने की बड़ी मांग 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर, शनिवार को हेग्ली ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। हालांकि, पहले टी20 में भारतीय टीम ने जरूर 4 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की, लेकिन मेजबान न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे।

सभी भारतीय गेंदबाज महंगे साबित हुए और 10 से ज्यादा इकाॅनमी से सभी गेंदबाजों ने रन खर्च किए। हालांकि, बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया किसी तरह जीत हासिल करने में सफल रही।

लेकिन, इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी मांग करते हुए कहा कि भारत को दूसरे टी20 में स्पिनर खिलाना चाहिए, क्योंकि न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने पहले टी20 में हमें चोक कर दिया था।

आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा ‘स्पिनर खिलाओ, चाहे वरुण खिलाओ या कुलदीप। जिसे चाहो खिलाओ, लेकिन उनमें से किसी एक को तो जरूर खिलाओ क्योंकि माइकल ब्रैसवेल और मिशेल सैंटनर ने हमें बुरी तरह से पछाड़ दिया। उन्होंने हमें चोक कर दिया था। आठ ओवर स्पिन गेंदबाजी हुई, सैंटनर का आखिरी ओवर नमन धीर की बदौलत बेहद महंगा साबित हुआ, लेकिन बाकी ओवरों में दोनों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।’

आकाश ने आगे कहा “यह एक बड़ा मैदान है, और लगातार दो मैच हैं, जिसका मतलब है कि पूरी संभावना है कि 22 गज की पिच भी वैसी ही रहेगी। इसलिए गेंद थोड़ी अटकेगी। पिछले मैच में जब स्पिनरों को मदद मिल रही थी, वह भी न्यूजीलैंड के स्पिनरों को, और वह भी दूसरी पारी में, जब ओस की थोड़ी समस्या रही होगी, तो यह उचित ही है कि आप दोनों स्पिनरों में से किसी एक को खिलाएं।”

ये भी पढ़ें – मुंबई इंडियंस ने कायरन पोलार्ड को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2027 से पहले बनाए गए हेड कोच

close whatsapp