स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 11 हजार रन, पाॅन्टिंग-बाॅर्डर के खास क्लब में हुए शामिल 

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 11 हजार रन, पाॅन्टिंग-बाॅर्डर के खास क्लब में हुए शामिल 

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाले कुल तीसरे बल्लेबाज हैं स्मिथ

Steve Smith (Image Credit- Twitter X)
Steve Smith (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने बुधवार 21 अक्टूबर, 2026 को ऐसा कारनामा कर दिखाया कि उनका नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दिग्गजों के साथ शुमार हो गया है। बता दें स्टीव स्मिथ, रिकी पाॅन्टिंग व एलन बाॅर्डर के बाद टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलिया और वर्ल्ड क्रिकेट के कुल 12वें खिलाड़ी बन गए हैं।

स्मिथ ने यह कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ गैबरा के सेंट जाॅर्ज पार्क में जारी दूसरे टेस्ट मैच में कर दिखाया। मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 425/9 के टीम स्कोर पर घोषित की। इसके बाद पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में महज 99 रनों पर सिमट गई। लेकिन, इस दौरान 37 वर्षीय बल्लेबाज ने 88 गेंदों में दो बाउंड्री की मदद से 28 रनों की पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे किए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी

क्रमांक बल्लेबाज रन
1 रिकी पाॅन्टिंग 13378
2 एलन बाॅर्डर 11174
3 स्टीव स्मिथ 11000*
4 स्टीव वाॅ 10927
5 डेविड वाॅर्नर 8786

माॅर्डन डे क्रिकेट के मास्टर हैं स्टीव स्मिथ

साल 2010 में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लाॅर्ड्स ग्राउंड पर पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले स्टीव स्मिथ ने लेग स्पिनर के रूप में अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था। लेकिन, इसके बाद जब उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना शुरू किया, तो उनके करियर का ग्राफ ही बदल गया। अपनी शानदार बल्लेबाजी और टाइमिंग के चलते वह माॅर्डन डे क्रिकेट के मास्टर हैं और फैब फोर में भी शामिल हैं।

टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कुल 37 शतक लगाए हैं, जो ओवरऑल छठवें नंबर पर आते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए रिकी पाॅन्टिंग (41) के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।

इसके अलावा स्टीव स्मिथ की रन बनाने की क्षमता और निरंतरता उन्हें सबसे अलग बनाती है। 230 से भी कम पारियों में 11,000 रन पूरे करके, वे खेल के 149 साल के इतिहास में इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। इस सूची में श्रीलंका के कुमार संगकारा 208 पारियों के साथ पहले और वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा 213 पारियों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें – ‘मैं इसे डिफेंड नहीं कर सकता’ – दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के घुटने टेकने पर बोले कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड

close whatsapp