3 खिलाड़ी जो Rohit Sharma की जगह ले सकते हैं टीम इंडिया के वनडे कप्तान

Who will replace Rohit Sharma as ODI Captain: 3 खिलाड़ी जो रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं टीम इंडिया के वनडे कप्तान

इस आर्टिकल में हम यह बात करेंगे की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद भारतीय वनडे टीम की कप्तानी कौन करेगा?

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

3 Players who can replace Rohit Sharma as Team India ODI captain: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट का एक नया युग शुरू हो गया है। रोहित शर्मा ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है। मुख्य कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया है और भारतीय टीम को गौतम गंभीर के रूप में नया मुख्य कोच मिल गया। ऐसे में टी20 टीम की कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांडया के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

इस आर्टिकल में हम यह बात करेंगे की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद भारतीय वनडे टीम की कप्तानी कौन करेगा? आइए जानें वो 3 नाम जो वनडे फॉर्मेट के लिए कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं।

Who will captain the Indian ODI team after Rohit Sharma? (3 खिलाड़ी जो रोहित शर्मा की जगह बन सकते हैं भारत की वनडे टीम के कप्तान)

1. केएल राहुल 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X)
KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के अगले वनडे कप्तान के रूप में केएल राहुल (KL Rahul) का नाम सामने आ रहा है। केएल राहुल आखिरी वनडे सीरीज में भारत के कप्तान थे जो टीम ने दक्षिण अफ्रीका में खेली थी और इसके अलावा, वह इस फॉर्मेट में पहली पसंद के कीपर-बल्लेबाज हैं। केएल राहुल वनडे में अभी भी टीम की पहली पसंद हैं।

आगामी श्रीलंका दौरे के लिए केएल राहुल का नाम सबसे आगे है। केएल राहुल ने आईपीएल में भी टीम की कप्तानी की है और अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम उनके कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करती है। ऐसे में टीम इंडिया के वनडे कप्तान बनने की रेस में वह नंबर 1 हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp