3 खिलाड़ी जो रोहित शर्मा के बाद बन सकते हैं भारत के अगले टेस्ट कप्तान
रोहित की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को अपने घर पर मिली हार।
अद्यतन - नवम्बर 4, 2024 12:07 अपराह्न
2. ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

पंत को लंबे समय से भारत की टेस्ट कप्तानी मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अब तक उन्हें ये मौका मिल नहीं पाया है। टेस्ट में फिलहाल पंत विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भारत की पहली पसंद हैं और इस फॉर्मेट में उनके आंकड़े भी शानदार हैं। लगभग एक साल से भी अधिक समय टीम से बाहर रहने वाले पंत को फिट होते ही सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह मिली, इससे ये पता चलता है कि वो टीम के लिए कितने अहम हैं।
पंत घरेलू क्रिकेट में लगातार कप्तानी करते हुए दिखे हैं और वो पूर्व कप्तान एमएस धोनी के काफी करीब हैं। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और अगर उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी मिलती है तो वहां भी वो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।