इन तीन खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज दौरे की भारतीय वनडे टीम में किया जाना था शामिल
इस दौरे में भारत को वेस्टइंडीज के घर में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से होगी और 1 अगस्त तक यह सीरीज खेली जाएगी।
अद्यतन - जून 26, 2023 11:52 पूर्वाह्न
2- अर्शदीप सिंह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अर्शदीप सिंह को वेस्टइंडीज दौरे के तीन वनडे मुकाबलों के लिए मौका नहीं दिया है। नवंबर 2022 में अर्शदीप सिंह ने भारत के न्यूजीलैंड दौरे में अपना डेब्यू किया था। उस दौरे में इस बेहतरीन गेंदबाज का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और उन्होंने 1 विकेट भी अपने नाम नहीं किया था।
हालांकि टी-20 क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अर्शदीप सिंह को काफी मौके दिए हैं। अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी में काफी वेरिएशन है और इसी वजह से वो बल्लेबाजों के ऊपर काफी दबाव डाल सकते हैं।
वेस्टइंडीज की परिस्थिति में अर्शदीप सिंह काफी घातक साबित हो सकते थे लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें मौका नहीं दिया। आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है।