WPL 2024: MI की तीन खिलाड़ी जिन्होंने इस सीजन काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: MI की तीन खिलाड़ी जिन्होंने इस सीजन काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जो मुंबई इंडियंस की ओर से सीजन में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

 

Mumbai Indians Women Team (Photo Source: WPL Official Website)
Mumbai Indians Women Team (Photo Source: WPL Official Website)

महिला प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस पूरे सीजन में काफी अच्छा था लेकिन एलिमिनेटर में टीम के खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।

इस सीजन मुंबई इंडियंस के ऐसे कई खिलाड़ी थे जिनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक था। तमाम लोगों को इन खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें थी लेकिन वो जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जो मुंबई इंडियंस की ओर से सीजन में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

1- पूजा वस्त्राकर

Pooja Vastrakar (Photo Source: Getty Images)
Pooja Vastrakar (Photo Source: Getty Images)

मुंबई इंडियंस की शानदार तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर महिला प्रीमियर लीग 2024 में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। उन्होंने इस सीजन 9 मैच खेले लेकिन सिर्फ 5 विकेट ही अपने नाम कर पाई।

पूजा वस्त्राकर ने दिल्ली में खेले गए गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में चार ओवर में 45 रन लुटाए थे और सिर्फ एक विकेट हासिल किया था। यही नहीं आरसीबी के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में भी वो एक विकेट भी अपने नाम नहीं ले पाई थी।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp