3 खिलाड़ी जिन्हें चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिलनी चाहिए थी - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 खिलाड़ी जिन्हें चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिलनी चाहिए थी

आज 18 जनवरी को भारतीय टीम की चैंपियंस ट्राॅफी के लिए घोषणा हो चुकी है।

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)
Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

आज 18 जनवरी शनिवार को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। 19 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में जहां टीम इंडिया की कमान रोहित को सौंपी गई है, तो वहीं 25 वर्षीय युवा गिल को उनका डिप्टी बनाया गया है।

इसके अलावा इस टीम में कुछ खिलाड़ियों का चयन संभावित था, तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी थे जिन्हें टीम इंडिया मैनेजमेंट ने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी नजरअंदाज किया। तो वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें टीम इंडिया में चैंपियंस ट्राॅफी के लिए जगह मिलनी चाहिए थी। तो आइए इन 3 क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं:

1. संजू सैमसन (Sanju Samson)

Sanju Samson (Photo Source: X)
Sanju Samson (Photo Source: X)

हमारी लिस्ट में जो पहला नाम है, जिसे चैंपियंस ट्राॅफी के लिए टीम इंडिया में जगह मिलनी चाहिए थी वो नाम है संजू सैमसन का। अगर हम इस खिलाड़ी को भारतीय टीम का सबसे बदनसीब क्रिकेटर कहें, तो गलत नहीं होगा। शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें चैंपियंस ट्राॅफी स्क्वाॅड में जगह नहीं मिली है।

व्हाइट बाॅल क्रिकेट में खेली गई पिछली 13 पारियों में से संजू ने 4 मर्तबा शतक लगाए हैं, लेकिन फिर उन्हें मैनेजमेंट ने नजरअंदाज किया। साथ ही बता दें कि संजू का औसत वनडे में ऋषभ पंत से कहीं बेहतर है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp