टी-20 वर्ल्ड कप 2024: तीन खिलाड़ी जिन्हें मोहम्मद शमी की जगह भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2024: तीन खिलाड़ी जिन्हें मोहम्मद शमी की जगह भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है

मोहम्मद शमी के घुटने की सर्जरी हाल ही में हुई है और उन्हें ठीक होने में अभी थोड़ा समय लगेगा।

2- भुवनेश्वर कुमार

Bhuvneshwar Kumar (Image Source: Getty Images)
Bhuvneshwar Kumar (Image Source: Getty Images)

भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के एक समय के सबसे महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है। भुवनेश्वर कुमार के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का भी काफी अनुभव है।

बता दें, टी20 क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने अभी तक 270 टी20 मैच खेले हैं जिसमें भुवनेश्वर ने 288 विकेट झटके हैं। 173 लिस्ट A में मैच में 219 विकेट भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम किए है। 72 फर्स्ट क्लास मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार के नाम 231 विकेट है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी भुवनेश्वर कुमार ने अपनी छाप छोड़ी है। भुवनेश्वर कुमार ने 122 वनडे मैच में 141 विकेट झटके है जबकि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उनके नाम 87 मुकाबलों में 90 विकेट है। पिछले कुछ समय से भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2014 विश्व में सबसे सही विकल्प हो सकते हैं।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp