राजकोट में भारत ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ रनों के हिसाब से वनडे में सबसे बड़ी जीत की दर्ज - क्रिकट्रैकर हिंदी

राजकोट में भारत ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ रनों के हिसाब से वनडे में सबसे बड़ी जीत की दर्ज

भारतीय महिला टीम ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की

India Women Team (Pic Source-X)
India Women Team (Pic Source-X)

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को 304 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि, यह महिला टीम इंडिया की रनों के हिसाब से वनडे में सबसे बड़ी जीत है।

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। मुकाबले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 435 रनों का विशाल स्कोर बनाया।कप्तान स्मृति मंधाना ने 80 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रनों की तूफानी पारी खेली।

उनके अलावा प्रतिका रावल ने 129 गेंदों में 20 चौके और 1 छक्के की मदद से 154 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 233 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। विकेटकीपर-बल्लेबाज रिचा घोष ने 59 रन बनाए, जबकि तेजल हसबनिस ने 28 रनों का योगदान दिया।

आयरलैंड की ओर से Orla Prendergast ने 71 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि फ्रेया सारजेंट और अर्लीन कैली ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

भारतीय गेंदबाजों ने भी दिखाया अपना दम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड महिला टीम 32 ओवर के भीतर 131 रनों पर ऑलआउट हो गई। आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। टीम की ओर से सारा फॉर्ब ने सबसे अधिक 41 रन बनाए, जबकि Orla Prendergast ने 36 रनों की पारी खेली। लेह पॉल ने 15 रन और लौरा डिलेनी ने 10 रन बनाए।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि तनुजा कंवर ने दो विकेट हासिल किए। बाकी गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई।

 

close whatsapp