IND vs ENG: तीन संभावित फैसले जो चयनकर्ता तीसरे टेस्ट से पहले ले सकते हैं
आज यानी 9 फरवरी को भारतीय टीम के चयनकर्ता 5 मैच की टेस्ट सीरीज के बचे हुए अंतिम तीन मैच के लिए मेजबान टीम का ऐलान करेंगे।
अद्यतन - फरवरी 9, 2024 2:05 अपराह्न

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 15 फरवरी से हो रही है। आज यानी 9 फरवरी को भारतीय टीम के चयनकर्ता 5 मैच की टेस्ट सीरीज के बचे हुए अंतिम तीन मैच के लिए मेजबान टीम का ऐलान करेंगे। बचे हुए तीन टेस्ट मैच के लिए हमें भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
टीम मैनेजमेंट कुछ खिलाड़ियों को आराम भी देना चाहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इन खिलाड़ियों ने लगातार काफी समय से भारतीय टीम के लिए काफी मैच खेले हैं और उन्हें अब वर्कलोड की वजह से आराम दिया जा सकता है। भारतीय टीम के चयनकर्ता इन तीन संभावित फैसलों पर अपना पक्ष जरूर रखेंगे।
3- विराट कोहली की उपलब्धता को लेकर किया जा रहे हैं कई सवाल?

व्यक्तिगत कारण की वजह से विराट कोहली इस टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। तमाम लोग इस चीज पर काफी सवाल उठा चुके हैं कि क्या विराट कोहली बचे हुए तीन टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं?
अगर विराट कोहली बचे हुए तीन मैच को भी मिस कर देते हैं तो चयनकर्ताओं के लिए यह सवाल बेहद जरूरी हो जाएगा कि उनकी जगह आखिर कौन लेगा? ऐसा इसलिए भी क्योंकि श्रेयस अय्यर का फॉर्म पिछले कुछ समय से काफी खराब रहा है और सरफराज खान को दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम में शामिल तो किया गया था लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। क्या टीम में किसी अनुभवी खिलाड़ी की एंट्री होगी या सरफराज खान को तीसरे टेस्ट में अपना डेब्यू करने का मौका मिल सकता है?