इस समय के टॉप 10 सबसे मनोरंजक क्रिकेटर्स की लिस्ट
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही टॉप 10 क्रिकेटर्स के बारे में जिन्हें क्रिकेट फील्ड के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी उत्साहित मूड में देखा जाता है।
अद्यतन - अगस्त 5, 2023 3:34 अपराह्न

आज के समय में क्रिकेट सबसे प्रसिद्ध खेलों में से एक है। इसके कई प्रशंसक भी है। कई ऐसे क्रिकेटर्स भी है जो अपने फैंस को अपने मस्ती वाले मूड से काफी हंसाते भी है और उनका मनोरंजन भी करते हैं।
चाहे क्रिकेट का मैदान हो या सोशल मीडिया, इन सभी क्रिकेटर्स की मस्ती से तमाम फैंस और विरोधी टीम के खिलाड़ी अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं और कई बार तो वो भी इस माहौल में अपने आप को जोड़ लेते हैं।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही टॉप 10 क्रिकेटर्स के बारे में जिन्हें क्रिकेट फील्ड के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी उत्साहित मूड में देखा जाता है।
10- शिखर धवन

भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में खेला जाता है। उन्होंने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। हालांकि इस समय शिखर धवन काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।
शिखर धवन जब भी क्रिकेट फील्ड में कोई कैच पकड़ते हैं तब उनके सेलिब्रेट करने का तरीका भी काफी शानदार होता है। हमेशा देखा गया है कि जब भी शिखर धवन ने किसी भी मुकाबले में कैच पकड़ा है उन्होंने अपने हाथ को जोर से अपनी जांघ पर मारा है। उनके फैंस को भी धवन का यह स्टाइल काफी पसंद है।
शिखर धवन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उन्होंने कई खिलाड़ियों के साथ कई वीडियो को सजा भी किया है, जिसमें धवन अपने साथी खिलाड़ियों के साथ डांस करते हुए नजर आते हैं। उनके फैंस को भी धवन का यह स्टाइल काफी अच्छा लगता है।