इस समय के टॉप 10 सबसे मनोरंजक क्रिकेटर्स की लिस्ट
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही टॉप 10 क्रिकेटर्स के बारे में जिन्हें क्रिकेट फील्ड के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी उत्साहित मूड में देखा जाता है।
अद्यतन - अगस्त 5, 2023 3:34 अपराह्न
9- मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने राष्ट्रीय टीम को अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। वो एक अच्छे बल्लेबाज के साथ-साथ जबरदस्त विकेटकीपर भी है। हालांकि विकेटकीपिंग करते समय भी उनके इस मजाकिया मूड को काफी बार देखा गया है।
मार्च 2021 में जब पाकिस्तान अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही थी तब मोहम्मद रिजवान और मार्नस लाबुशेन के बीच एक मजेदार घटना देखने को मिली। अभ्यास सत्र के दौरान दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के बल्लेबाजी स्टाइल की नकल कर रहे थे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन दोनों खिलाड़ियों की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया जिसके बाद तमाम लोगों ने इसमें अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। मोहम्मद रिजवान ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड भी हासिल किए हैं।