वर्ल्ड कप 2023: तीन मुख्य कारण जिसकी वजह से हैरी ब्रूक को देरी से इंग्लैंड टीम में किया जा सकता है शामिल
हैरी ब्रूक ने अभी तक इंग्लैंड के लिए तीन वनडे मुकाबले में 98.85 के स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए हैं।
अद्यतन - Aug 26, 2023 5:48 pm
2- टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेल सकते हैं हैरी ब्रूक

भले ही हैरी ब्रूक ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन ही वनडे मुकाबले खेले हैं लेकिन उनके पास तेजी से रन बनाने की क्षमता है। हैरी ब्रूक के बल्लेबाजी करने का स्टाइल भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जैसा ही है।
दोनों किसी भी समय आक्रामक क्रिकेट खेल सकते हैं और इंग्लैंड के लिए ब्रूक का फॉर्म काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। टी-20 के अलावा टेस्ट प्रारूप में भी हैरी ब्रूक ने काफी तेजी से रन बनाए हैं।
वनडे वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना है और सबसे अच्छी बात यह है कि ब्रूक को एशियाई स्थिति के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है। साथ ही वो स्पिनर्स को भी काफी अच्छी तरह से खेल सकते है।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो