IND vs ENG: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों आकाश दीप को भारतीय टीम में चुनने का फैसला सही है
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।
अद्यतन - फरवरी 10, 2024 4:50 अपराह्न
2- आकाश दीप ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में किया है काफी अच्छा प्रदर्शन

2022 से भारत ने कई तेज गेंदबाजों को काफी मौके दिए हैं। हालांकि बहुत ही कम गेंदबाज अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट स्तर में अपनी छाप छोड़ पाए है। भारतीय टीम की ओर से 2022 से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है।
आकाश दीप की बात की जाए तो उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। युवा गेंदबाज ने 29 मैच में 23 के ऊपर के औसत से 103 विकेट झटके हैं। यही नहीं आकाश ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पांच पारियों में 13 विकेट अपने नाम किए थे।
आकाश दीप के साथ सबसे अच्छी बात यह भी है कि वो नीचे आकर अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।