SL vs IND : जाने अब क्यों जरूरी हो गया है तीसरे वनडे में ऋषभ पंत को प्लेइंग XI में शामिल करना
श्रीलंका और भारत के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 7 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है।
अद्यतन - Aug 6, 2024 7:24 pm

श्रीलंका और भारत के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच सीरीज के दो मैच अब तक खेले जा चुके हैं। जहां पहला मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ था. जबकि दूसरे मैच में भारत को 32 रनों से शिकस्त मिली थी।
इन दोनों मैचों में भारत का मीडिल ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया और दोनों मैचों में अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद भारत जीतने में विफल रहा। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि तीसरे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हो सकती है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताने का प्रयास करेंगे कि आखिर क्यों ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय टीम की ओर से खेलना चाहिए।
1- स्पिनर्स के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं ऋषभ पंत

अभी तक दोनों वनडे मैचों में ऐसा देखा गया है कि श्रीलंका के स्पिनर्स ने भारत के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव बनाया है। कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही है। मेजबान भी यह बात काफी अच्छी तरह से जानता है और वो 4 स्पेशलिस्ट स्पिनर्स के साथ खेल रहा है।
अभी तक रोहित शर्मा के अलावा कोई भी अन्य भारतीय बल्लेबाज श्रीलंकाई स्पिनर्स के ऊपर दबाव नहीं डाल पाया है। चूंकि ऋषभ पंत स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक खेलते हैं और वनडे में स्पिनर्स के खिलाफ मिडिल ओवर्स में उनका स्ट्राइक रेट 105 का है। इसलिए उन्हें तीसरे वनडे में खिलाना चाहिए।