तीन मुख्य कारण आखिर क्यों LSG ने आईपीएल 2024 में निकोलस पूरन को उपकप्तान नियुक्त करके काफी सही फैसला लिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीन मुख्य कारण आखिर क्यों LSG ने आईपीएल 2024 में निकोलस पूरन को उपकप्तान नियुक्त करके काफी सही फैसला लिया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को अपनी टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया है।

Nicholas Pooran (Pic Source-Twitter)
Nicholas Pooran (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को अपनी टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया है। बता दें, निकोलस पूरन को भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की जगह यह भूमिका निभाने को दी गई है।

आगामी सीजन में भी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल करेंगे। हालांकि पिछले सीजन में केएल राहुल चोटिल हो गए थे जिसके बाद क्रुणाल पांड्या को टीम की कप्तानी करनी पड़ी थी। अब आगामी सीजन में लखनऊ टीम की उपकप्तानी निकोलस पूरन करते हुए नजर आएंगे। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण की आखिर क्यों LSG ने निकोलस पूरन को आईपीएल 2024 में अपनी टीम का उपकप्तान बनाकर सही फैसला लिया।

1- केएल राहुल अब बल्लेबाजी पर फोकस कर सकते हैं

KL Rahul, LSG (Image Credit- Twitter)
KL Rahul, LSG (Image Credit- Twitter)

फिटनेस की बात की जाए तो केएल राहुल पिछले कुछ समय से इतने अच्छे नजर नहीं आए हैं। इस समय इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने कुछ मैच मिस किए हैं। आगामी आईपीएल सीजन में केएल राहुल की जगह निकोलस पूरन को लखनऊ टीम की विकेटकीपिंग करते हुए देखा जा सकता है।

इससे केएल राहुल के ऊपर से भी बड़ा बोझ हट जाएगा और वो बल्लेबाजी में ज्यादा से ज्यादा फोकस कर पाएंगे। वेस्टइंडीज टीम की ओर से निकोलस पूरन ने विकेटकीपिंग की हुई है और उनकी भूमिका भी आगामी आईपीएल सीजन में काफी महत्वपूर्ण होगी।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp