तीन मुख्य कारण आखिर क्यों रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 क्रिकेट में संन्यास लेना का फैसला सही है
विराट कोहली टी20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है।
अद्यतन - Jul 1, 2024 4:07 pm

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला बारबाडोस में खेला गया था जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस फाइनल मैच में सभी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
हालांकि मैच के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बता दें, विराट कोहली टी20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उनका प्रदर्शन इस फॉर्मेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस शानदार टूर्नामेंट को अपने नाम किया। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण आखिर क्यों विराट कोहली और रोहित शर्मा का टी20 में संन्यास लेने का फैसला सही था।
1- रोहित और विराट की टी20 टीम में जगह को लेकर हमेशा ही काफी बातचीत हुई है

टी20 वर्ल्ड कप 2021 और 2022 सीजन में तमाम फैंस भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन से निराश थे। विराट कोहली की भारतीय टीम में टी20 क्रिकेट में जगह को लेकर हमेशा ही आलोचना हुई है।
वहीं रोहित शर्मा को लेकर भी तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने अपना-अपना पक्ष रखा था। इस पूरे टूर्नामेंट में भी विराट कोहली की ओपनिंग में जगह को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि फाइनल में अनुभवी बल्लेबाज ने 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
इस समय भारतीय टीम के पास ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो टॉप ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है और यही वजह है कि कोहली और रोहित का टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला सही था।