World Cup 2023: तो इसका मतलब वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका भी कर सकती है क्वालीफाई? - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: तो इसका मतलब वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका भी कर सकती है क्वालीफाई?

दक्षिण अफ्रीका को कोई भी टीम हल्के में नहीं लेना चाहेगी क्योंकि उन्होंने हाल ही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते हैं।

South Africa Cricket Team (Image Credit- Twitter)
South Africa Cricket Team (Image Credit- Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी टीमें इस शानदार टूर्नामेंट को अपने नाम करना चाहेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया को इस शानदार टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका को कोई भी टीम हल्के में नहीं लेना चाहेगी क्योंकि उन्होंने हाल ही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते हैं। बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को 5 मुकाबलों की वनडे सीरीज में 3-2 से करारी शिकस्त दी थी।

हाल ही में पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी यह कहा था कि दक्षिण अफ्रीका लिमिटेड ओवर्स सीरीज की ट्रॉफी को अपने नाम कर सकती है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन मुख्य कारण जिसको सुन आप भी यह कह सकेंगे की 2023 वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका भी क्वालीफाई कर सकती है।

1- बल्लेबाजी लाइनअप में है कई धाकड़ बल्लेबाज

Heinrich Klassen (Pic Source-Twitter)
Heinrich Klassen (Pic Source-Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के पास ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। टीम के पास डेविड मिलर, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, एडन मार्करम है जो कभी भी मुकाबले का रुख अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मोड़ सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को अपने नाम किया था जिसमें एडन मार्करम और हेनरिक क्लासेन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। चाहे कुछ भी लक्ष्य हो दक्षिण अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी उसको आराम से हासिल कर सकती है।

भारत में ज्यदातार फ्लैट पिच देखने को मिल सकती है और ऐसी पिचों में दक्षिण अफ्रीका टीम के बल्लेबाज काफी घातक साबित हो सकते हैं। विरोधी टीम को उनसे बचने के लिए कुछ नए Plans बनाने पड़ेंगे।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp