World Cup 2023: तो इसका मतलब वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका भी कर सकती है क्वालीफाई?
दक्षिण अफ्रीका को कोई भी टीम हल्के में नहीं लेना चाहेगी क्योंकि उन्होंने हाल ही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते हैं।
अद्यतन - सितम्बर 30, 2023 1:45 अपराह्न
2- टेम्बा बावुमा की बेहतरीन कप्तानी कला

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा को सौंपी गई है। दक्षिण अफ्रीका के ऐसे कई मैच रहे हैं जिसमें टेम्बा बावुमा ने बल्लेबाजी के साथ-साथ काफी अच्छी कप्तानी भी की है और कई मुकाबले में अपनी टीम को जीत दिलाई है।
टेम्बा बावुमा को यह बात काफी अच्छी तरह से पता है कि उनका कौनसा खिलाड़ी कब बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिला सकता है। चाहें गेंदबाजी में बदलाव हो या फील्डिंग में टेम्बा बावुमा हमेशा अच्छा फैसला लेते हैं।
एक कप्तान के रूप में टीम के सभी खिलाड़ी भी उनकी जमकर प्रशंसा करते हैं। अगर टेम्बा बावुमा की योजना वर्ल्ड कप में बिल्कुल सही बैठी तो दक्षिण अफ्रीका को हराना बहुत ही मुश्किल होगा।