World Cup 2023: तो इसका मतलब वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका भी कर सकती है क्वालीफाई?
दक्षिण अफ्रीका को कोई भी टीम हल्के में नहीं लेना चाहेगी क्योंकि उन्होंने हाल ही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते हैं।
अद्यतन - सितम्बर 30, 2023 1:45 अपराह्न
3- टीम के खिलाड़ियों को भारत में खेलने का काफी अनुभव है

दक्षिण अफ्रीका को हमेशा ही आईसीसी इवेंट्स में ‘Chokers’ कहा गया है। हालांकि इस बार दक्षिण अफ्रीका को हराना किसी भी टीम के लिए बहुत ही मुश्किल होगा।
टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके कई खिलाड़ी हैं जो भारत में काफी मैच खेल चुके हैं फिर चाहे वो अंतरराष्ट्रीय टीम से हो या इंडियन प्रीमियर लीग में। उन्हें यहां की परिस्थिति के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है।
क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, कगिसो रबाडा सहित कहीं ऐसे खिलाड़ी हैं जो आगामी टूर्नामेंट में अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। अगर दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गई तो वो ट्रॉफी को भी अपने नाम कर सकती है।
Previous
Page 3 / 3